Nikka Zaildar 4 Leaked: रिलीज के अगले दिन ही लीक हुई निक्का जैलदार 4, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई

Nikka Zaildar 4 Leaked: एमी विर्क और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म निक्का जैलदार 4 को लेकर चर्चा है। ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है लेकिन मेकर्स को एक बड़ा झटका इसकी रिलीज के कुछ दिन बाद ही लग रहा है।
2 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर आई इस फिल्म को लेकर अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म लीक हो चुकी है और ये काफी हैरान करने वाली बात है। करोड़ों के बजट से बनी इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि ये अक्तूबर की सबसे शानदार फिल्म होने वाली है लेकिन लीक होने के बाद शायद इसकी कमाई को झटका लगेगा।
लोग धड़ाधड़ कर रहे हैं डाउनलोड
बता दें कि निक्का जैलदार 4 रिलीज के कुछ दिनों के भीतर लीक हो गई है और लोग इसको धड़ल्ले से डाउनलोड करके देख रहे हैं। बता दें कि फिल्म को लोग Filmyzilla, 9xMovies, Jalshamoviez, OkPunjab और Moviesda जैसे साइटों से डाउनलोड कर रहे हैं।
ना सिर्फ पंजाबी इंड्स्ट्री बल्कि हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री भी पाइरेसी के कारण अक्सर नुकसान उठाती है। देखने वाली बात होगी कि लीक होने के बाद भी फिल्म कितनी कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर पाती है।
बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
एमी विर्क और सोनम बाजवा का स्टारडम पंजाब में अलग ही लेवल पर है। इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन 1 करोड़ की ओपनिंग दी थी। हालांकि ये कमाई दूसरे दिन महज 35 लाख ही रह गई और इस तरह से कुल 1.35 करोड़ कमाई हो चुकी है। शनिवार और रविवा को फिल्म कितनी कमाई करती है ये इसका भविष्य तय करेगा। कहा जा रहा है कि फिल्म को करीब 4 करोड़ के बजट में बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











