Nikka Zaildar 4 cast- एमी विर्क और सोनम बाजवा के साथ फिल्म में धमाका करेंगे ये सितारे, हो जाइए तैयार

Nikka Zaildar 4 Star cast- एमी विर्क और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म निक्का जैलदार 2 को लेकर चर्चा हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और 2 अक्तूबर को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में एमी विर्क और सोनम बाजवा के अलावा कौन कौन से कलाकार नजर आने वाले हैं। बता दें निक्का जैलदार 4 की स्टारकास्ट काफी शानदार होने वाली है और फिल्म में अभिनेता धमाका करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि एमी विर्क और सोनम बाजवा के अलावा इस फिल्म में कौन कौन से स्टार्स नजर आने वाले हैं।
निर्मल ऋषि
पंजाबी फिल्मों की दिग्गज अदाकारा निर्मल ऋषि इस फिल्म में अपने अभिनय से चार चांद लगाती हुई नजर आने वाली हैं। उनको राष्ट्रपति से पुरस्कार भी मिल चुका है। ट्रेलर में नजर आ रहा है कि उनका किरदार कितना धमाकेदार होने वाला है।
सोनिया कौर
निक्का जैलदार 4 में सोनिया कौर का होना एक शानदार मूव है। इसका कारण ये है कि फिल्म निक्का जैलदार जब बनी थी तो उसमें सोनिया कौर नजर आईं थीं। इस फिल्म के चौथे पार्ट में भी दिखने वाली है। सोनिया को निक्का जैलदार के कारण ही पहचान मिली थी।
निशा बानो
निशा बानो का असली नाम निशा सिंह है और वो कई पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी है। इस फिल्म में भी अभिनय करती नजर आने वाली है। निशा एक शानदार गायक भी हैं।
सुखी चहल
सुखी चहल भी निक्का जैलदार 4 में नजर आने वाले हैं। उन्होने कई शानदार पंजाबी फिल्म में काम किया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में वो किस तरह के किरदार के साथ दिखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications















