बंदूक की नोक पर फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुई लूट-पाट, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Nikita Rawal: आए दिन लुट-पाट, चोरी और रेप जैसी कई खबरें सामने आती रहती हैं। आम इंसान से लेकर फेमस सेलेब्स तक के साथ ये सब घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है कि फिल्म इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ बंदूक की नोक पर लूट-पाट हुई है। जिसकी वजह से वह काफी परेशान हैं।
एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ हुई चोरी-
बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के साथ लाखों की लूट हुई है। इस चोरी के पीछे उनके अपने ही कर्मचारियों का हाथ है।
सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस निकिता रावल के घर से 3.5 लाख नकद, कुछ सोने गहने और एक प्लेटिनम की रिंग की चोरी हुई। चोरी करने वाला उनका नौकर समेत कुछ गुंडे शामिल थे।
इस हादसे के बाद एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस से मदद मांगी है। उन्होंने मुंबई के मलाड बांगुर नगर में FIR दर्ज भी करवाई। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया है कि, जब उन्होंने लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली।
आगे एक्ट्रेस ने बताया कि, इतना ही नहीं बंदूक भी उनपर तानी हुई। पुलिस ने केस में फौरन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। निकिता ने बताया की उनके नौकर ने उन्हें गर्दन काटने की धमकी दी थी।
इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि, पिछले कुछ दिनों से घर से लगातार कभी सामान तो कभी 10-15 हजार रुपये चोरी हो रहे थे। इस हादसे में पुलिस का कहना है कि उनके नौकर का ही हाथ है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं निकिता रावल-
निकिता रावल जिनके साथ ये लूट-पाट जैसी घटना हुई हैं वह कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ब्लैक एंड वाइट अनिल कपूर के साथ, गरम मसाला जॉन और अक्षय कुमार के साथ काम किया। इसके अलावा वो टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं इसीलिए फिल्मों से दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












