शाहरूख की तरह हंसेंगी निकिता आनंद

पार्थो घोष द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में उनकी भूमिका ही इस तरह है जिसमें उन्हे यश चोपड़ा की फिल्म डर के शाहरूख खान के चरित्र की तरह डरावनी हंसी हंसनी पडे़गी।
उन्होंने पिछले साल प्रकाश झा का फिल्म 'दिल दोस्ती एक्सट्रा' से बालीवुड में प्रवेश किया था, जिसमें उनके साथ श्रेयश तलपड़े और इम्माद शाह थे।
गौरतलब है कि इस फिल्म में भी उनका रोल शाहरूख की तरह है, जिसमें उनके साथ मनीषा कोईराला, जैकी श्राप और पाकिस्तानी कलाकार मुआमर राना भी है।


Click it and Unblock the Notifications