इस एक्ट्रेस ने Pahlaj Nihlani को लेकर किया खुलासा, कहा- 'पिक्चर बेचने के लिए मुझे कॉम्प्रोमाइज करने को कहा'

Niki Aneja

Niki Aneja On Casting Couch: एक्ट्रेस निकी अनेजा वालिया ने पायलट बनने की चाहत के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बारे में खुलकर बात की। सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 1994 में अपनी पहली फिल्म मिस्टर आजाद की शूटिंग के दौरान वह किस तरह 'अनकंफर्टेबल' थीं।

पायलट बनना चाहती थीं Niki Aneja

इंटरव्यू में निकी ने कहा कि वह हमेशा से पायलट बनना चाहती थी और ह्यूस्टन, टेक्सास में एविएशन की पढ़ाई करना चाहती थीं। लेकिन जब उनके पिता नारायण अनेजा ने उनकी पढ़ाई के लिए पैसे देने से मना कर दिया, तो उनके चचेरे भाई परमीत सेठी ने उन्हें पैसे कमाने के लिए मॉडलिंग करने का सजेशन दिया। इसके तुरंत बाद, पहलाज निहलानी ने उन्हें पहली फिल्म ऑफर की और उन्होंने केवल इसलिए हां कहा क्योंकि उस फिल्म में अनिल कपूर के साथ काम करना था।

19 साल की उम्र में कास्टिंग काउच की शिकार

निकी का कहना है कि उनके पिता, जो एक स्टूडियो के मालिक थे, हमेशा फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम करने के खिलाफ थे क्योंकि उस समय 'कास्टिंग काउच बहुत था'। एक्ट्रेस, जो उस समय सिर्फ 19 साल की थीं, उनके सपने तब चकनाचूर हो गए जब उन्हें फिल्म के सेट पर 'धमकाया' गया और 'ऑब्जेक्टाइज़्ड' किया गया, खासकर ऊटी में आउटडोर शूटिंग के दौरान।

उन्होंने बताया- 'जिस तरह से मेरे बारे में बात की जा रही थी...लगभग ऑब्जेक्टाइज्ड किया गया, मुझे यह पसंद नहीं आया। जब मेरे साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जाता था, तो मैं अनकंफर्टेबल महसूस करने लगी थी। मुझे एहसास हुआ कि एक्टिंग में और भी बहुत कुछ है, जैसे कास्टिंग काउच। उन्होंने कहा कि आप समझौता कर लो, क्या प्रॉब्लम है? निकी ने याद करते हुए कहा, "समझौता करना पड़ता है, क्या दिक्कत है? मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मुझे डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ खाना खाने के लिए कहा जा रहा था। मैंने पहलाज जी से पूछा, आप ऐसा क्यों पूछ रहे हैं? उन्होंने कहा, पिक्चर नहीं बेचनी है क्या? वे कहते थे, करना पड़ेगा, करना ही है।"

एक्ट्रेस ने यह भी याद किया कि उन्होंने सवाल किया था कि अनिल के साथ होने के बावजूद पहलाज को फिल्म बेचने की क्या जरूरत थी, जिससे वह सेट पर 'बदनाम' हो गईं। उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता मरते समय कर्ज नहीं छोड़ते तो वो एक्टिंग नहीं करतीं।

More from Filmibeat

Read more about: niki aneja pahlaj nihalani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X