जब 19 साल की हसीना के सामने प्रोड्यूसर ने रखी कंप्रोमाइज की डिमांड, बोलीं- वो मुझे डिनर पर...
Bollywood Casting Couch: निक्की अनेजा एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने एक वक्त पर प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। साल 1994 में फिल्म मिस्टर आजाद में उन्होंने काम किया। इस फ़िल्म को पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया था और फिल्म में अनिल कपूर लीड किरदार में थे। निक्की की उम्र तब सिर्फ 19 साल की थी।

डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ डिनर
लेकिन इस दौरान निक्की ने बताया कि उनका एक्सपीरियंस बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। उन्होंने पहलाज निहलानी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अभिनेत्री को डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ डिनर करने के लिए कहा था। निक्की ने कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए और बताया कि फिल्म मिस्टर आजाद में काम करते समय उन्हें कंप्रोमाइज करने के लिए भी कहा गया था।
कंप्रोमाइज करने की रखी डिमांड
निक्की ने बताया था कि वह बहुत ही ज्यादा अनकंफरटेबल थी और मिस्टर आजाद फिल्म के दौरान उनके साथ में अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। वह तब इंडस्ट्री में नई आई थी तो उन्होंने बताया कि "यह जो कास्टिंग काउच है, कंप्रोमाइज कर लो क्या समस्या है। आपकी जर्नी जल्दी हो जाएगी और जब आपके आसपास के लोग ऐसी बातें करते थे तो मैं उनसे बिल्कुल भी सहमत नहीं होती थी।"
सेट पर हुई बदनामी
सिद्धार्थ कनन के शो में निक्की ने यह भी कहा था कि "मैं पहलाज निहलानी जी के पास गई थी और कहा कि आप मुझे डिनर्स के लिए क्यों लेकर जाते हो? तो उन्होंने मुझे कहा कि पिक्चर मुझे नहीं बेचनी है क्या? तो मैंने उन्हें कहा कि अनिल कपूर को साइन करके आप पिक्चर नहीं बेच सकते हैं क्या? तब मैं सेट पर काफी ज्यादा बदनाम हो गई थी और मेरे लिए यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं था।"
फिल्म इंडस्ट्री ने दूरी
मिस्टर आजाद फिल्म के एक्सपीरियंस के बाद में निक्की ने यह फैसला कर लिया था कि वह Yess Boss के बाद फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। साथ ही निक्की ने यह भी बताया था कि शाहरुख खान की फिल्मों में काम करने का एक्सपीरियंस पहलाज निहलानी के मूवी सेट पर काम करने के एक्सपीरियंस से काफी ज्यादा अलग था।


Click it and Unblock the Notifications