ममता कुलकर्णी के जीवन पर निखिल द्विवेदी बनाएंगे फिल्म? विवादों में रही हैं अभिनेत्री की जिंदगी
शानदार अभिनेत्री और करण अर्जुन जैसी धमाकेदार फिल्म में सलमान खान हीरोइन ममता कुलकर्णी की जिंदगी काफी ज्यादा विवादों से भरी हुई रही है और इस समय उनको लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए काफी ज्यादा बड़ी साबित हो सकती है। पता चला है कि उनके जीवन पर एक फिल्म बनने जा रहे हैं जिसके बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी बना रहे हैं।
पिंकविला के खबर के मुताबिक इस पर वो विचार कर रहे हैं और जल्दी ही इसको लेकर वो ऐलान कर सकते हैं। खबर है कि उन्होने बिलाल सिद्दीकी की किताब से सारे राइट्स खरीद लिए हैं और उसी के आधार पर फिल्म बनेगी।

ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में कई धमाकेदार फिल्में दी थी और अपना अलग नाम बनाया था। वो टॉप की एक्ट्रेस के तौर पर सामने आईं थीं लेकिन उनका नाम कुछ गलत कारणों से खराब हुआ और उन्होने इंडस्ट्री छोड़ दी। बाद में उन्होने ड्रग माफिया से शादी की थी। ये है उनकी कुछ शानदार फिल्मों की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications











