सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बॉलीवुड के नाटक से भड़के निखिल द्विवेदी, कहा - सबको पता था
एक्टर, प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर शोक मना रहे बॉलीवुड को आड़े हाथों ले लिया है। बॉलीवुड को दोहरे बर्ताव पर ट्वीट करते हुए निखिल ने लिखा कि कभी कभी हमारी इंडस्ट्री मुझे शर्मसार कर देती है।
बड़े बड़े और पावरफुल लोग ये एलान कर रहे हैं कि उन्हें सुशांत के साथ टच में रहना चाहिए था। मान भी लीजिए, आप ऐसा नहीं कर रहे थे।

निखिल ने साफ किया कि लोग सुशांत से बात करना बंद कर चुके थे क्योंकि सुशांत का करियर ढलान पर था। इसलिए सबको इस समय अपना मुंह बंद रखना चाहिए। क्या आप इमरान खान, अभय देओल और बाकियों के टच में हैं?
लेकिन एक समय था जब आप इन लोगों से बात कर रहे थे क्योंकि उस समय ये लोग स्टार्स थे। अब निखिल का इशारा किसकी तरफ था पता नहीं लेकिन करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा कि उन्हें लगता था कि सुशांत को लोगों की ज़रूरत है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











