कोरोना के बीच मालदीव में वेकेशन मना रहे बॉलीवुड स्टार्स- निखिल द्विवेदी ने मारा ताना, कहा-बेवकूफी है
लॉकडाउन खत्म होते ही कई बॉलीवुड सितारे मालदीव में वेकेशन मनाने जाते दिखे। पहले तापसी पन्नू, फिर कैटरीना कैफ, दिशा पटानी.. धीरे धीरे आधे से ज्यादा बॉलीवुड कलाकार मालदीव में वेकेशन मनाते और वहां से तस्वीरें पोस्ट करते दिखे। अब निखिल द्विवेदी ने सभी कलाकारों पर ताना मारते हुए कहा कि, कोविड 19 के बीच ये तस्वीरें डालना पूरी बेवकूफी है।
एक्टर का कहना है कि जो भी फिल्म स्टार्स ऐसा कर रहे हैं वो पूरी तरह से समाज से बेखबर हैं और उन्हें अन्य लोगों से कई मतलब नहीं है। पत्रकार बरखा दत्त के एक ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए निखिल द्विवेदी ने ये बात कही।

बरखा दत्त ने देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के यूं मालदीव्स में वेकेशन एंजॉय करती हुई तस्वीरों पर नाराजगी जाहिर की थी। जिस पर एक्टर ने लिखा- "जब अनावश्यक कारणों से फिल्म इंडस्ट्री पर लोग हमला करते हैं तो हमें आश्चर्य होता है। हम इतने बेखबर और स्वार्थी हैं कि हमारे आस-पास जो भी हो रहा है, वो हमें बेमतलब लगता है। मुझे विश्वास है ऐसा नहीं है कि वे हर्टलेस हैं, कोई भी नहीं है... वे पूरी तरह बेवकूफ हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











