जूनियर अक्षय कुमार चाहिए
बॉलीवुड निर्देशक निखिल आडवाणी इन दिनों जूनियर अक्षय कुमार की तलाश में जुटे हैं। दरअसल उनकी आगामी फिल्म 'पटियाला हाउस' के लिए उन्हें ऐसे चेहरे की तलाश है जो अभिनेता अक्षय कुमार जैसा दिखता हो।
जूनियर अक्षय पर फिल्माए जाने वाले दृश्य जीवन के पिछले दिनों की कहानी को प्रस्तुत करेंगे। पर्दे पर अक्षय के पिता की भूमिका कर रहे ऋषि कपूर इन दृश्यों में अपने 17 वर्षीय बेटे (जूनियर अक्षय) से बातचीत करते हैं।
आडवाणी ने कहा, "मुझे एक ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो अक्षय जैसा दिखता हो और उन्हीं की तरह व्यवहार करता हो। हमें किसी किशोर को इस किरदार के लिए चुनने से पहले यह याद रखना होगा कि दर्शकों के बीच अक्षय की छवि मजबूत है और वे बहुत अच्छी तरह से अक्षय के हाव-भावों को पहचानते हैं। मुझे एक ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो अक्षय जैसा दिखता हो और उन्हीं की तरह अभिनय करता हो क्योंकि ये दृश्य बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
जूनियर अक्षय के चयन के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम एक विकल्प हो सकता है, लेकिन आडवाणी इसके लिए बहुत अधिक इच्छुक नहीं हैं। निर्देशक को युवा ऋषि के किरदार के लिए भी अभिनेता की तलाश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











