'हीरो' की रीमेक की निर्देशन करेंगे निखिल?
रोमांच से भरी जासूसी फिल्म 'डी-डे' की सफलता के बाद निर्देशक निखिल आडवाणी के सितारे बुलंद हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वह 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' की रीमेक का निर्देशन करने जा रहे हैं।
1983 की 'हीरो' से जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि ने बड़े स्तर पर अपनी शुरुआत की थी। निखिल सुभाष की आकर्षक फिल्म के रीमेक में आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के साथ काम करने की उम्मीद कर रहे हैं। ये इन दोनों की पहली फिल्म होगी।

परियोजना के एक करीबी सूत्र ने बताया, "उस मासूमियत के समय में भी जैकी ने एक गुंडे का किरदार निभाया था। जैकी का किरदार अब अलग तरीके से सामने आ रहा है, यह अब और तेज होगा जबकि मीनाक्षी का किरदार जो आथिया निभाएंगी, उसी भावना में रहेगा। सूरज का किशन, जैकी के किशन से बहुत अलग होगा।"
सूत्र ने यह भी बताया कि निखिल आज के समय के प्यार को ध्यान में रखते हुए पटकथा फिर से लिखना चाहते हैं।
मूल फिल्म का कुछ संगीत इस फिल्म में भी बना रह सकता है।
सूत्र ने बताया, "निखिल की सभी फिल्मों का संगीत कमाल का रहा है। रीमेक में मूल 'हीरो' के 'निंदिया से जागी बहार' और 'तू मेरा हीरो है' गानों का प्रयोग किया जा सकता है। इन गानों का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था। लेकिन फिल्म के विषय के लिए निखिल नए सिरे से काम करेंगे।"
फिल्म का रीमेक असली फिल्म से बिल्कुल अलग होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications