..................... Nikhat Zareen- मुक्केबाज ने फिर किया इतना बड़ा कारनामा Nikhat Zareen- The boxer did such a big feat again, Salman Khan did such a post! - Hindi Filmibeat

Nikhat Zareen- मुक्केबाज ने फिर किया इतना बड़ा कारनामा, Salman Khan ने किया ऐसा पोस्ट!

salman khan

कुछ समय सुपरस्टार सलमान खान की फैन मुक्केबाज निखत जरीन खबरों का हिस्सा बनीं थीं और इच्छा जाहिर करने के बाद उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई थी। सलमान खान ने एक बार फिर से निखन जरीन के लिए एक पोस्ट किया है और ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है। दरअसल निखत ज़रीन ने हाल ही में एमसी मैरी कॉम के बाद कई विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज़ बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया।

जरीन ने नई दिल्ली में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में दो बार की एशियाई चैंपियन वियतनाम की गुयेन थी टैम को 5-0 से हराया।

इसके बाद सलमान खान ने तुरंत एक पोस्ट किया और लिखा, ''पिछली बार जब आप मुझसे मिली थी तो आपने मुझसे वादा किया था कि आप दोबारा जीतेंगे और आपने वह कर दिखाया। निखत तुम पर गर्व है। महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई..।''

सलमान खान का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग निखत को लगातार बधाई दे रहे हैं। बता दें कि निखत सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्होने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था। सलमान खान को जब पता चला तो उन्होने निखत की इच्छा पूरी कर दी।

इस वक्त निखत पर पूरे देश को गर्व है और लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनको बधाई दे रहे हैँ। बता दें कि उन्होने एक बड़ा कारनामा करके दिखाया है। सलमान खान की बात करें तो इस वक्त वो अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और ईद पर फिल्म रिलीज होने वाली है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X