पुलिस की रेड पर सिंगर गुरु रंधावा की सफाई, करिश्मा तन्ना का जन्मदिन उसी रात को, तस्वीरें Viral
मुंबई एयरपोर्ट के पास ड्रैगन फ्लाई क्लब पर सोमवार देर रात 3 बजे के करीब छापा मारकर पुलिस ने 27 सेलिब्रिटीज और 7 स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया। कोरोना का नियम तोड़ने के लिए सभी लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई। मुंबई के एक क्लब में छापा मारने के बाद कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सिंगर गुरु रंधावा, रैपर बादशाह और सुरेश रैना का नाम सामने आया।जिस वक्त पुलिस ने छापा मारा तो कई बड़े नाम क्लब के पीछे के दरवाजे से निकल गए।
बताया जा रहा है कि रैपर बादशाह बाहर निकल गए। लेकिन छापे के समय गायक गुरु रंधावा पर पुलिस की नजर पड़ गई। कुछ समय बाद सभी को बेल पर रिहा कर दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर गुरु रंधावा की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। वहीं ये भी सामने आ रहा है कि सोमवार की रात को करिश्मा तन्ना ने भी अपने बर्थडे के लिए पार्टी का आयोजन किया था।

इसका हिस्सा गुरु रंधावा भी बने थे। जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद हुई। जिस पार्टी पर पुलिस की रेट पड़ी वो करिश्मा तन्ना की पार्टी थी या कोई और इस पर अभी तक कोई भी तय जानकारी सामने नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











