कसाब की मौत का गुस्सा अमिताभ पर उतार रहे!

निदा फाजली ने एक मैगजीन को लैटर लिखा कि "एंग्री यंग मैन का कैरेक्टर 70के दशक में कैसे हो सकता है। मुझे लगता है कि 70 के दशक की तुलना में आज गुस्से की ज्यादा जरुरत है और सिर्फ अमिताभ बच्चन को ही एंग्री यंग मैन क्यों कहा जाता है? वो अजमल कसाब की तरह की किसी दूसरे के हाथ के खिलौने हैं। एक (अजमल कसाब)हाफिज सईद के द्वारा बनाया गया और एक (अमिताभ बच्चन) सलीम-जावेद की कलम से"।
निदा फाजली के इस बयान से देश की करोड़ जनता हैरान और गुस्से में है। अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक भारतीय ने लिखा "ये कसाब को फांसी देने का दर्द है जो कहीं ना कहीं हर मुस्लिम की जुबान से टपकता है।" निदा फाजली की इस बात की जमकर निंदा की जा रही है। लोगों का गुस्सा काफी तेजी से फूट रहा है। लोगों का कहना है कि निदा फाजली को सार्वजनिक रुप से अमिताभ बच्चन जी से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि इस तरह की बात कहकर उन्होंने सिर्फ अमिताभ ही नहीं बल्कि उनके करोड़ फैन्स के दिल को भी ठेस पहुंचाई है। लेकिन हमें लगता है कि निदा फाजली जी को किसी और के कहने पर माफी नहीं मांगनी चाहिए उन्हें जब खुद से ये एहसास हो कि उन्होंने क्या गलत कहा है। इस समय हमें निदा फाजली जी की एक ही पंक्ति याद आ रही है-
तुम मेरे बारे में कोई राय न कायम करना , मेरा वक्त बदलेगा, तुम्हारी राय बदल जायेगी


Click it and Unblock the Notifications











