उदयपुर पहुँची निकोल किडमैन

पिछले कुछ समय से राजस्थान हॉलीवुड कलाकारों की पसंदीदा जगह बन गया है.
निकोल किडमैन मंगलवार को राजस्थान पहुँची और बताया जा रहा है कि वे उदयपुर के लेक पैलेस होटल में रहेंगी.
अपने महलों और मंदिरों के लिए मशहूर उदयपुर में निकोल किडमैन अपनी नई फ़िल्म द एट्थ वंडर की शूटिंग कर रही हैं.
निकोल किडमैन ने मौलॉं रूज़, द आर्स, बर्थ, कोल्ड माउनटेन और द अदर्स जैसी फ़िल्में की हैं. वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार भी जीत चुकी हैं.
इसी साल जनवरी में मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स भी राजस्थान घूमने आई थीं.
उन्होंने अपने पति और बच्चों के साथ जयपुर की सैर की थी. इसके अलावा पॉप गायिका मैडोना, उनके पूर्व पति गाइ रिची और अभिनेता रिचर्ड गियर भी राजस्थान घूमने आ चुके हैं.
पिछले साल एंजलीना जोली अपनी फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई आई थीं तो वे और ब्रैड पिट भी राजस्थान के जादू से नहीं बच पाए. जोली और पिट राजस्थान भी आए थे.
रोलिंग स्टोन्स के मिक जैगर की भी राजस्थान पसंदीदा जगह है, वे पिछले साल अपनी बेटी के साथ जयपुर आए थे.
हॉलीवुड अभिनेत्री एलिज़ाबेथ हर्ली और अरुण नायर ने भी अपनी आलीशान शादी के लिए 2007 में उदयपुर को ही चुना था.


Click it and Unblock the Notifications











