Met Gala 2023: कपड़े नहीं मिले तो एक्ट्रेस निकोल किडमैन ने 20 साल पुरानी ड्रेस ही पहन ली मेट गाला में!

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 में कई तरह का अजीबो-गरीब फैशन देखने को मिला तो कोई वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुआ। कोई अपने हुस्न के जलवे दिखाता नजर आया। लेकिन अमेरिकन ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर निकोल किडमैन ने मेट गाला इवेंट को सही में यादगार बनाया। दरअसल, मेट गाला में शिरकत करने के दौरान एक्ट्रेस लगभग 20 साल पुरानी ड्रेस में नजर आई। हालांकि कुछ लोग इस दौरान यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें कोई और ड्रेस नहीं मिली इसीलिए वे इस तरह से नजर आ रही हैं लेकिन सच तो यह है कि निकोल जानबूझकर इस ड्रेस का चयन किया था।
जी हां, मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट की नई एक्सबिशन "कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ़ ब्यूटी" के सम्मान में मेट गाला 2023 आयोजित किया गया था और निकोल ने सही मायने में उनका सम्मान करते हुए कार्ल लेगरफेल्ड के द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी। कार्ल लेगरफेल्ड-युग चैनल हाउते कॉउचर गाउन पहनकर Nicole Kidman ने रेड कार्पेट पर कदम रखा।
हालांकि और भी बहुत से हस्तियां कार्ल लेगरफेल्ड के पसंदीदा और उनकी पसंद से इंस्पायर गाउन पहने नजर आई लेकिन इस लेगरफेल्ड द्वारा डिजाइन की गए ड्रेस में कम ही लोग पहुंचे। उन्हीं में से एक थी निकोल किडमैन।
निकोल ने 2004 में 'चैनल नंबर 5' एड फिल्म में लेगरफेल्ड द्वारा डिजाइन की गई एक ड्रेस पहनी थी। इस फिल्म का निर्देशन बाज लुहरमैन ने किया था। विज्ञापन में, किडमैन पंखों से सजी एक लंबी ट्रेन के साथ गुलाबी हाउते कॉउचर ड्रेस में न्यूयॉर्क शहर की सड़कों से गुज़री थी। 180-सेकंड के विज्ञापन में, किडमैन ने एक हॉलीवुड स्टार की भूमिका निभाई, जो पापराज़ी से बचने के लिए बेताब थी।
आपको बता दें, ये गाउन गुलाबी रेशम के ट्यूल से बना है और 250 गुलाबी शुतुरमुर्ग के पंखों और 3,000 से अधिक चांदी के क्रिस्टल और सेक्विन के साथ इसकी कढ़ाई की गई है।
निकोल किडमैन ने मेट गाला 2023 इवेंट में शिरकत करने से पहले अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें वह गाउन पहनती नजर आ रही है तो कहीं तैयार होती हुई नजर आ रही हैं। इसी ड्रेस में एक फोटो में वे अपने पार्टनर के साथ बेहद इंटिमेट भी नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications












