Priyankak Chopra के देसी लुक को देख फिदा हुए पति निक जोनस, तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

Priyanka Chopra

Nick Jonas Praises Wife Priyanka Chopra Desi Look: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। वे खासतौर पर अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से जमकर सुर्खियों में रहती है। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके लेटेस्ट पोस्ट फैन्स का दिल जीत लेते हैं। बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा मुंबई आई हुई हैं। वे मुंबई आते ही मुकेश और नीता अंबानी के होली फंक्शन में नजर आईं। इस दौरान प्रियंका के लुक ने सभी को दीवाना बना दिया। इतना ही नहीं न्यूड कलर की साड़ी और हार की कीमत ने भी लोगों के होश उड़ा दिए हैं। बता दें कि हाल ही में निक जोनस ने भी प्रियंका को लेकर एक कमेंट किया है। जो आपको और भी हैरान कर देगा।

निक ने की प्रियंका की तारीफ
बता दें कि प्रियंका इस बार भारत अपनी बेटी के साथ आई हैं और निक विदेश में हैं। वहीं प्रियंका जैसे ही प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं निक अपनी पत्नी की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे जी हां, हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टा हैंडल पर प्रियंका की एक तस्वीर शेयर की है। जिसे शेयर करते हुए वे लिखते हैं- तुम मजाक कर रही हो। इसी के साथ ही उन्होंने एक इमोजी भी बनाया है। जिसे देखकर लगता है कि निक पत्नी के लुक पर फिदा हो गए हैं। इतना ही नहीं निक ने तस्वीर पर जाकर कमेंट भी किया है वे लिखते हैं- 'डियर गॉड'बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बुल्गारी की ब्रांड वर्ल्डवाइड एंबेसडर हैं। इससे यह तो साफ होता है कि प्रियंका खास इस इवेंट के लिए भारत आई हैं।

इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे जल्द ही अपने नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'The Bulff' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को रूसो ब्रदर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म जून में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा प्रियंका 'जी ले जरा' फिल्म में नजर आ सकती हैं और कल्पना चावला की बायोपिक में भी प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X