सोती रह गईं प्रियंका चोपड़ा, Nick Jonas ने सुबह सुबह दे डाली Holi की शुभकामनाएं, रंग में डूबे दिखे जीजा जी

Nick Jonas Holi Post: प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद निक जोनस काफी खुश रहते हैं और मजेदार बात ये है कि इंडियन रंग में वो पूरी तरह से रंग चुके हैं। यही कारण है कि हमेशा वो भारतीय त्यौहारों की मुबारकबाद देते हैं और कई बार तो खुश इसका हिस्सा बनकर मजे करते हैं।

Nick Jonas

आज पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है इस मौके पर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा से पहले ही सभी को होली की मुबारकबाद दे दी है। बता दें कि निक जोनस ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है जो कि तेजी से इंडिया में वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो अकेले नहीं हैं बल्कि प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।

Also Read
पीरियड्स वाले बयान पर लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक, आयशा खान ने अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ज्यादातर मर्द ही..'
पीरियड्स वाले बयान पर लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक, आयशा खान ने अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ज्यादातर मर्द ही..'

निक-प्रियंका की होली वाली तस्वीर

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका और निक को जमकर होली का रंग चढ़ा हुआ है। होली खेलने के बाद ली गई इस तस्वीर को निक जोनस ने साझा किया है। हालांकि ये इस साल की तस्वीर नहीं है बल्कि पुरानी है।

निक जोनस ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''होली की मेरी सबसे प्यारी यादों में से एक की एक छोटी सी झलक। सभी को होली की शुभकामनाएं!'' इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के पीछे बैठी हैं और रंग में रंगी हैं। प्यार से दोनों एक दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही तस्वीर सामने आई लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि पीसी ने अब तक होली की मुबारकबाद नहीं दी है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

निक जोनस की इस होली पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आपको भी होली की शुभकामनाएं।'' एक ने लिखा, ''आप लोग कितने प्यारे और मनमोहक हो!!!'' एक का कहना था, ''वाह, कितना खूबसूरत जोड़ा है!'' एक ने लिखा, ''हैप्पी होली जीजा जी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: nick jonas priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X