Nick Priyanka Mangalsutra: प्रियंका चोपड़ा ने उतार फेंका अपना मंगलसूत्र, अब खुद पहनकर घूमते हैं निक जोनास
Nick Jonas Mangalsutra: सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के प्यार के किस्सों से तो सभी वाकिफ हैं। अब ये जोड़ी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह निक जोनस का मंगलसूत्र है। उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म के प्रमोशन के दौरान मंगलसूत्र को ब्रेसलेट की तरह पहना जो कि अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म के प्रमोशन का वीडियो
निक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह प्रियंका की नई फिल्म The Bluff के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई और वह इसे दो बार देख चुके हैं। वीडियो में निक ने प्रियंका के किरदार से प्रेरित होकर एक ड्रिंक बनाई और उन्हें दी। प्रियंका ने मुस्कुराते हुए उनकी तारीफ की।
मंगलसूत्र ने खींचा सबका ध्यान
वीडियो में निक के हाथ में पहना मंगलसूत्र ब्रेसलेट लोगों की नजर में आ गया। फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि निक अपनी पत्नी और उनकी संस्कृति का सम्मान करते हैं। कुछ यूजर्स ने उन्हें "ग्रीन फ्लैग" भी बताया।
प्रीमियर की खास झलक
फिल्म के प्रीमियर से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। एक तस्वीर में उनकी बेटी मालती मैरी, प्रियंका के हाथ पर टेम्पररी टैटू लगाती दिखीं। यह तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आई। प्रीमियर में प्रियंका ने वही आर्मर पहना, जो उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान पहना था।
फिल्म कब और कहां देखें
फिल्म The Bluff का निर्देशन Frank E Flowers ने किया है। इसमें प्रियंका के साथ Karl Urban, Ismael Cruz Córdova, Safia Oakley-Green और Temuera Morrison भी नजर आएंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह फिल्म जल्द ही Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी।


Click it and Unblock the Notifications













