Nick Jonas को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका, हुई थी ये बहुत बड़ी गलती?

निक जोनस हाल ही में इंडिया आए थे और उनका स्वागत मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया था। प्रियंका चोपड़ा के पति देव को इंडिया का दामाद कहा जाता है। हालांकि इस दौरान उनके साथ प्रियंका नहीं आईं थी।
अपने भाइयों से साथ मुंबई में एक कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे निक का एक वीडियो इस वक्त एयरपोर्ट से फिर वायरल हो रहा है। निक जोनस को इस दौरान मुंबई हवाई अड्डे पर एक तरफ खड़े देखा गया। उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोक रखा था।
जैसे ही ये वीडियो और तस्वीरें सामने आईं लोग हैरान हो गए और सभी बस यही सवाल पूछ रहे थे कि आखिर क्या हो गया। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी थे जो कि अजीब तरह से रिएक्ट कर रहे थे। हालांकि इस वक्त कुछ पता चला है जो कि हैरान करने वाला है।
इस गलती की वजह से बगल में रोके गए
खबरें हैं कि निक जोनस की टीम उनका ही टिकट लाना भूल गई थी और इसके बाद उनके सिक्योरिटी चेक पर रोक लिया गया था। इस दौरान उनके साथ जो जोनास और केविन जोनास नजर आए थे। ये तीनों भाई लोलापालूजा इंडिया 2024 के लिए शहर में थे।
प्रियंका से शादी करने वाले निक को रविवार रात मुंबई से बाहर जाते देखा गया। पैपराज़ो द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, निक को अपनी उड़ान पर चढ़ने के लिए जाते देखा गया, लेकिन मुंबई हवाई अड्डे की सुरक्षा ने उन्हें रोक दिया गया था। अब उनका जो वीडियो पोस्ट किया गया था उसको हटा दिया गया है। हालांकि उनकी तस्वीरें बेहद तेजी से वायरल हो रही हैँ। इस पूरे मामले में निक जोनस का रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications