पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए निक जोनस ने बताया कि, कैसी मां है एक्ट्रेस और कैसी बॉस

Nick Jonas about Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच काफी प्यार है और इस प्यार को वह दुनिया का सामने जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में, निक ने अपनी पत्नी प्रियंका की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं और उन्हें एक परफेक्ट मॉम की उपाधि भी दी है।
निक जोनस ने कि प्रियंका की तारीफ-
हाल ही में, एक इंटरव्यू में निक ने पेरेंटिंग पर बात करते हुए कहा कि अपनी बेटी मालती की परवरिश के लिए वह अपने पिता से प्रेरणा लेते हैं। सिंगर का मानना है कि जब भी वह अच्छे पिता के बारे में बात करते हैं तो उन्हें अपने पिता की ही याद आती है।
बेटी मालती की परवरिश में प्रियंका ने उनका हमेशा साथ दिया है। प्रियंका चोपड़ा सच में एक कमाल की मां है, जो मेरा और मेरी बेटी मालती का जीवन के हर पड़ावों पर साथ देती हैं।
निक ने कहा, पिता बनने के लिए हमें हमेशा अपनी पत्नी का सम्मान करना चाहिए क्योंकि यह खुशी महिलाओं के बगैर नहीं पाई जा सकती है। मैं इस यात्रा को अपनी पत्नी के साथ साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं, जो एक अच्छी पार्टनर होने के साथ-साथ एक बेहद अच्छी मां भी हैं।
आगे निक ने कहा, मेरी गैर मौजूदगी में वह मालती का इतने अच्छे से ध्यान रखती हैं कि कभी-कभी मैं भी सरप्राइज हो जाता हूं कि यह सब प्रियंका अकेले कैसे करती हैं। प्रियंका प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी काफी सक्सेसफुल हैं।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा को लेकर उनके पति निक जोनस से ऐसे तारीफ की हो, क्योंकि इससे पहले कई बार वह अपनी पत्नी की ताऱीफ कर चुके हैं और बता चुके हैं कि यह रिश्ता उनके लिए कितना खास है।
प्रियंका और निक की शादी-
आपको बता दें कि प्रियंका और निक दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद प्रियंका ने सेरोगेसी से मालती को जन्म दिया था। प्रियंका और निक बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है और दोनों ही एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। फैंस को भी दोनों काफी पसंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications
