प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी मुंडे को बनाया देशी दामाद, हांथ में दिखा रोका वाला पीला धागा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई और रोका सेरेमनी हो चुकी है और अब वो दोनो साथ में काफी ज्यादा समय बिता रहा है। बता दें कि प्रियंका ने पूरे देसी अंदाज में अपने सगाई और रोका को अंजाम दिया है..इसके अलावा कई और चीजें है जो कि बताती है कि प्रियंका को देर से ही सही पर उनका मिस्टर राइट मिल गया है। निक जोनस काफी ज्यादा प्रियंका की बातों का और उनकी पसंद नापसंद का ध्यान रखते है।
इसका सुबूत आपको इस तस्वीर में नजर आ जाएगा जिसमें निक ने रोका सेरेमनी में पहनाया गया पीला धागा अभी तक अपनी कलाई से नहीं उतारा है और वो काफी ज्यादा शुद्ध देसी अंदाज में दिख रहे है।

बता दें कि इससे तो हम कह सकते है कि देशी गर्स ने अपने ही तरह एक देसी दामाद ढूंढ लिया है। अमूमन विदेशी लोग भारत की इस तरह के किसी भी परंपरा पर भरोसा नहीं करते है लेकिन प्रियंका के प्यार ने निक को ये करने के लिए राजी कर लिया है।
दोनो के रोका सेरेमनी की बात करें तो वो भी पूरी भारतीय हिंदू पूजा पाठ की तरह ही संपन्न हुई थी। खास बात ये है कि इस तरह के किसी भी चीजों से निक को कोई भी परेशानी नहीं है।
बता दें कि काफी समय से दोनो साथ है और अब हर रोज एक के बाद एक तस्वीरें दोनो की वायरल हो रही है और लोग इसको पसंद कर रहे है।
बता दें कि इस मौके पर मीडिया में दोनो की काफी ज्यादा फोटोज वायरल हुई थी जो कि काफी चर्चा में रही थी। फिलहाल सलमान खान की फिल्म छोड़ने के बाद वो फरहान अख्तर के साथ फिल्म स्काई इज पिंक में नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
