निक जोनस ने बनवाया प्रियंका के कपड़ों से मैचिंग केक, कीमत सुनकर होश ही उड़ जाएंगे
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मियामी में प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन मियामी में मनाया है और अब इस केक की कीमत जानकर सबके होश उड़ जाएंगे। पहली बात तो इस केक के लिए निक जोनस ने 3.5 लाख रूपये खर्च किए और दूसरा ये केक प्रियंका चोपड़ा की बर्थडे ड्रेस से पूरी तरह मैच कर रहा था। इस केक को केवल 24 घंटे में तैयार किया गया।
दरअसल, निक ने आखिरी समय पर इस केक का ऑर्डर दिया इसलिए रातों रात ये पांच मंज़िला केक तैयार किया गया। केक की थीम को प्रियंका के ड्रेस से मैच किया गया वहीं इस पर 24 कैरेट खाने योग्य सोने से काम किया गया क्योंकि प्रियंका को सुनहरा रंग बहुत पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications