निक जोनस की 'बहन' माया का 30 की उम्र में निधन, जूझ रही थीं इस गंभीर बीमारी से
Nick Jonas sister Maya Kibbel passes away: जोनस परिवार में इस समय मातम छाया हुआ है। एक बड़ी ही दुखद खबर निक जोनस से परिवार से सामने आ रही है। बताया जा रहा है प्रियंका चोपड़ा की ननद यानी कि निक की बहन का निधन हो गया है। बता दें कि निक की बहन माया सिर्फ 30 साल की ही थीं। निक जोनस अपनी बहन के काफी करीब थे, माया लंबे समय से बीमार थीं उन्हें विल्सन नाम की दुर्लभ जेनेटिक प्रॉब्लम थी।

मां ने किया भावुक पोस्ट
बता दें कि माया निक के घर के पड़ोस में ही रहती थीं। वह जोनस ब्रदर्स की बचपन की दोस्त और मुंहबोली बहन थीं। माया का निधन 7 मार्च को हुआ था उनका मां ने बेटी के जाने के गम में एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था। मां कियोको लिखती हैं कि- बड़े ही दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि माया अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वह विल्सन नाम की बीमारी से लंबे समय से जूझ रही थीं। उन्होंने काफी कुछ झेला हिम्मत दिखाई, लेकिन आखिरकार वह इस जंग में हार गईं। 7 मार्च को वह अचानक से बेहोश हो गई थीं। उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। बहुत देर हो चुकी थीं। जब अस्पताल लेकर पहुंचे तब ICU में उनका निधन हो गया।
कियोकी ने आगे लिखा- वह अकसर दर्द से चिल्लाती रहती थीं, लेकिन अब उन्हें इस दर्द से राहत मिल गई है वह अपने पिता के साथ स्वर्ग में बिना किसी दर्द और आसुओं के रह पाएंगी। आप लोगों में से जो भी लोग उसे जानते थे यकीनन इस खबर पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन हां, अब वो हमारे साथ नहीं हैं। कियोकी आगे कहती हैं कि वह सिर्फ 30 साल की ही थीं, उनके जान से मेरा दिल टूट गया है, लेकिन हां, एक बात का सुकून जरूर है कि उन्हें इतने कष्टों से मुक्ति मिल गई।


Click it and Unblock the Notifications











