रोम की गलियों में रोमांस करते दिखे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, लिप लॉक वीडियो हुआ वायरल

Priyanka Chopra and Nick Jonas lip lock viral: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ रोम में हैं और इस दौरान खूब मस्ती कर रही हैं। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। निक जोनास ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।
निक द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वो और प्रियंका चोपड़ा रोम में घूमते नजर आ रहे हैं। रोम की गलियों में टहलते और एन्जॉय करते दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे को किस करते हैं और आइसक्रीम खाते हैं। निक जोनस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'रोम।' निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
यूजर्स उनकी इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।एक यूजर ने लिखा है- 'आइडल रिलेशनशिप, वेरी स्वीट।' एक और यूजर ने लिखा है- आप दोनों क्यूट हो। एक और यूजर ने लिखा है- रोमांटिक कपल। निक जोनास जहां वीडियो में गुलाबी रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं वहीं, प्रियंका चोपड़ा ऑलिव ग्रीन आउटफिट और जैकेट में नजर आ रही हैं।
इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। वो इस सीरीज में एक जासूस की भूमिका में दिखेंगी। इस वेब सीरीज का प्रीमियर 28 अप्रैल से होने जा रहा है। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा जासूस नादिया सिंह के किरदार में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications