..................... Nick Jonas shares pic of daughter Malti's first soundcheck at Royal Albert Hall priyanka chopra daughter - Hindi Filmibeat

रॉयल एलबर्ट हॉल में प्रियंका चोपड़ा की बेटी का पहला कंसर्ट, पापा निक के साथ किया पहला साउंडचेक

Malti Marie First Soundcheck

Malti Marie First Soundcheck: भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके अमेरिकी पॉपस्टार पति निक जोनस ने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में अपनी बेटी मालती के साथ पहले साउंडचेक सहित कई फोटोज शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर निक ने मालती को पकड़े हुए अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की।

तस्वीर में, निक मालती को गोद में लिए स्टेज पर माइक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मालती के सिर पर हेडफोन लगा हुआ है। निक ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया: उसका पहला साउंडचेक। रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने निक के साथ कई फोटोज शेयर कीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही शो 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। यह शो की कहानी दो एजेंटों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा, फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ भी नजर आएंगी।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों में अपने बयानों के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में मुंबई आने पर एक्ट्रेस काफी लाइमलाइट में थीं। एक्ट्रेस के साथ उनके पति और बेटी भी मुंबई आए थीं। इसी दौरान उन्होंने फिर से बॉलीवुड में कॉर्नर होने पर अपनी बात रखी और और यह साफ कर दिया उन्होंने सबको माफ कर दिया पर कुछ भूली नहीं हैं, सोशल मीडिया पर इसको लेकर बातें शुरु हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X