बेटी मालती और पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस ने साझा की खास तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार

Nick Jonas

Nick Jonas: मनोरंजन जगत के जाने माने सितारे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कपल के तौर पर हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती के साथ कुछ बेहद ही खास फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने कपल पर जमकर प्यार लुटाया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस-

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाले मशहूर सिंगर निक जोनस ने जो खास फैमली के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें प्रियंका और निक का प्यार साफ झलक रहा है। अभिनेत्री अपने पति की गोद में बैठ कर खूबसूरत पलों का आनंद ले रही हैं।

प्रियंका और निक के अलावा इन तस्वीरों में मालती की भी झलक देखने को मिली, निक अपनी बेटी के सा क्वालिटी समय बिता रहे हैं और उनके साथ खेल रहे हैं। इन फोटोज में प्रियंका के जन्मदिन वाली तस्वीर भी है, जिसमें कपल काफी स्टाइलिश अंदाज में पोज देता दिख रहा है।

तो सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की यह शानदार तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, इन पर फैंस लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जाहिर है जब जब प्रियंका की फोटोज सोशल मीडिया पर आती हैं, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं।

प्रियंका और निक का रिश्ता-

बता दें, निक जोनास ने मई 2018 में प्रियंका चोपड़ा को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद अगस्त 2018 में, मुंबई में आयोजित एक पारंपरिक पंजाबी रोका समारोह में, अपने दोनों परिवारों की उपस्थिति में सगाई कर ली। बाद में, उन्होंने उसी साल दिसंबर में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में एक भव्य गंतव्य शादी में शादी कर ली। दंपति ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से एक बेटी मालती मैरी का स्वागत किया, जिसका नाम उनकी दोनों माताओं के नाम पर रखा गया है।

Read more about: nick jonas priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X