Priyanka Chopra बेडरूम में करती हैं ऐसी हरकत तो कुर्सी पकड़ लेते हैं Nick Jonas, कहा- 'बेड तो सिर्फ...'

Nick Jonas Priyanka Chopra

Nick Jonas Priyanka Chopra Bedroom Secret: बॉलीवुड और हॉलीवुड की स्टार जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी लव लाइफ और फैमिली मोमेंट्स को लेकर चर्चा में रहती है। इस बार निक ने अपने बेडरूम से जुड़ा एक राज शेयर किया है, जिसे सुनकर फैंस भी चौंक गए।

बेड सिर्फ सोने के लिए

32 साल के निक जोनस हाल ही में TikTok के स्पेशल शो Are You Okay? में नजर आए। शो में जब उनसे उनकी अजीब लेकिन मजेदार आदत (beige flag) पूछी गई तो उन्होंने कहा- 'मेरे लिए बेड सिर्फ सोने की जगह है। मैं वहां ना तो खाना खाता हूं, ना किताब पढ़ता हूं और ना ही टीवी देखता हूं।' निक की इस आदत को सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे quirky और crazy बताया।

प्रियंका और निक की अलग-अलग आदतें

निक ने हाल ही में एक वीडियो में बताया कि उन्हें बेड को ज्यादा गर्म रखना पसंद नहीं है क्योंकि वे खुद जल्दी गर्म हो जाते हैं। हालांकि उनके कमरे में टीवी है, लेकिन वे बेड पर लेटकर उसे नहीं देखते। जब प्रियंका टीवी देखना चाहती हैं, तो निक बेड के पास कुर्सी खींचकर बैठ जाते हैं। वहीं प्रियंका आराम से लेटकर अपने पसंदीदा शोज एंजॉय करती हैं। होस्ट ब्री मोरालेस भी निक की इस आदत को सुनकर हंस पड़ीं और इसे "crazy" कहा।

प्रियंका-निक की शादी और फैमिली लाइफ

प्रियंका और निक की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात 2017 में मेट गाला के दौरान हुई थी। इसके बाद उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दिसंबर 2018 में प्रियंका और निक ने राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी में दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू, दोनों रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए थे। साल 2022 में दोनों सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता बने। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ प्यारे पल शेयर करता रहता है।

निक प्रियंका का वर्क फ्रंट

निक जोनस इन दिनों अपने भाइयों जो और केविन के साथ Jonas Brothers के 20वें एनिवर्सरी टूर में बिजी हैं, जहां दुनियाभर से फैंस उनकी परफॉर्मेंस का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा, डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की तैयारी में जुटी हैं। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: nick jonas priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X