शो की शूटिंग के दौरान घायल हुए निक जोनस, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती !
दुनियाभर में पॉपुलर एक्टर- सिंगर निक जोनस एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस इस खबर के बाद उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। निक इस समय अमेरिका में हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा अपनी शूटिंग के सिलसिले में लंदन में ही रुकी हुई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को चोट लगने के बाद निक जोनस को तुरंत स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया था। रविवार को घर वापस आने के बाद माना जा रहा है कि सोमवार से एक बार फिर निक अपने शो की शूटिंग शुरू कर देंगे।

निक इन दिनों 'द वॉयस' में व्यस्त हैं इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपना एलबम भी लॉन्च किया था। निक 23 मई को 2021 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स की भी मेजबानी करेंगे। एक अभिनेता के रूप में, वह जुमांजी: वेलकम टू द जंगल, मिडवे और कैओस वॉकिंग में दिखे हैं।
निक की भारत में पहले भी काफी फैन फॉलोइंग थी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के शादी के बाद उनकी भारतीय फैन फॉलोइंग जबरदस्त वृद्धि हुई है। लोग उनके गानों को काफी पसंद करते हैं। हाल में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने मिलकर भारत के कोविड रिलीफ के लिए 3 मिलियन डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपये) का फंड भी इकट्ठा किया था।


Click it and Unblock the Notifications