'वो मुझे लंच पर ले गया था..' प्रियंका चोपड़ा से पहले मधु चोपड़ा को निक जोनस ने किया था प्रपोज, खुलासा!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने सभी को काफी हैरान किया था। ऐसा कहा जा रहा था कि ये सबकुछ अचानक हुआ है। हालांकि निक और प्रियंका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
इस वक्त प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वो कई खुलासे करती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान वो फिल्मीज्ञान से बातें कर रही थीं। पता चला है कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा से पहले मधु चोपड़ा का प्रपोज किया था और इस तरह से उन्होने प्रियंका का हाथ मांगा था।
कैसे किया प्रपोज
मधु चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे निक उनको लंच पर ले गए और सारी बातें कर डालीं। मधु ने कहा, ''एक दिन निक मुझसे बोला कि मैं आपको लंच पर ले जाना चाहता हूं। हम दोनों लंच पर गए तो उसने मुझसे पूछा कि आप प्रियंका चोपड़ा की शादी के लिए कैसा लड़का चाहती हैं? इसके बाद मैने पूरी लिस्ट बता दी। निक ने मेरा हाथ पकड़ा और बोले कि मैं वो लड़का हूं। मैं वो सबकुछ करूंगा जो आपकी लिस्ट में है।'' इसके अलावा मधु ने कहा कि, ''इतना सुंदर लड़का ये बात बोल रहा है।''
खुश हैं साथ में
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे साथ बेहद खुश हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। गौरतलब है कि प्रियंक अब ज्यादातर विदेश में ही रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो इंडिया आती हैं और कुछ दिनों में ही निकल जाती हैं। फिलहाल आप देखिए मधु चोपड़ा का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











