Nick Jonas Priyanka Chopra wedding: जोधपुर पहुंचे बाराती और घराती, वायरल हो रही हैं तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज सुबह मुंबई से निकलकर जोधपुर अपनी शादी के लिए उम्मेद भवन तक पहुंच चुके हैं। अब जो फोटोज सामने आ रही हैं वो प्रियंका और निक के मेहमानों की हैं जिसमें बाराती और घराती दोनो नजर आ रहे है। निक और प्रियंका के दोस्त और रिश्तेदार एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं और सभी काफी ज्यादा खुश नजर आ रहें हैं। इस मौके पर निक जोनस का पूरा परिवार वहां पर मौजूद है और लगभग सभी रिश्तेदार और दोस्त अमेरिका से आ चुके हैं। दोनो की शादी के लिए तैयारियां लगभग पूर हो चुकी हैं और रस्में भी होना शुरु हो गई थी।
2 और 3 दिसंबर को दोनो शादी के बंधन में बंधेगे और इनकी शादी हिंदू और ईसाई रीति रिवाज के हिसाब से होनी है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और हाल ही मे दोनो ने चोरी छिपे मंगनी करने के बाद इस बात का ऐलान किया था कि दोनो जल्दी ही शादी में करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications