Nick Priyanka Latest Photos: पेरिस फैशन वीक में छाई प्रियंका चोपड़ा, हॉट लुक को टुक टुक निहारते रहे निक जोनास

Priyanka Chopra Nick Jonas Paris Fashion Week: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में शिरकत की और इस दौरान की तस्वीरें कपल ने खुद फैंस के साथ शेयर की हैं।

Priyanka Chopra Nick Jonas Paris Fashion Week

सोमवार को पेरिस में चल रहे 'हॉट कुटूर वीक' के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. यह स्टार कपल मशहूर लग्जरी ब्रांड 'डायर' के फैशन शो में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए पहुंचा। एक दूसरे के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग फ्लॉन्ट करते हुए निक और प्रियंका ने सारी की सारी लाइमलाइट ही लूट ली।

प्रियंका चोपड़ा इस समय पेरिस में 2026-2027' एडिशन के लिए मौजूद हैं, जो 6 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलने वाला है। डायर की ग्लोबल एंबेसडर होने के नाते प्रियंका इस शो की स्पेशल गेस्ट थीं। इस खास मौके पर प्रियंका ने डायर के 'क्रूज 2027' कलेक्शन से एक बेहद खूबसूरत ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस चुनी थी।

इस ड्रेस में लेयर्ड रफल्स, फ्लोरल डिजाइन और एक डीप नेकलाइन थी, जो उनके लुक को बेहद बोल्ड और ग्लैमरस बना रही थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने लाल रंग का मिनी हैंडबैग, ग्रे स्लिंगबैक हील्स और हाथ में एक गोल्डन वॉच पहनी थी।

वहीं, निक जोनास भी अपने स्टाइल से प्रियंका को पूरी टक्कर दे रहे थे। निक ने ग्रीन चेक शर्ट के ऊपर ग्रे कलर का टेलर्ड सूट पहना था, जिसे उन्होंने बेज स्नीकर्स और सनग्लासेस के साथ टीम-अप किया था। दोनों एक साथ परफेक्ट कपल गोल्स दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की ये तस्वीरें आग की तरह वारल हो रही हैं और नेटिजंस इनपर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही वर्कफ्रंट की बात करें एस.एस. राजामौली के निर्देशन वाली इस फ़िल्म के अलावा, प्रियंका के पास कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी हैं. वह 'द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स' और 'पाइरेट्स ऑफ़ द कैरिबियन' फ़्रैंचाइज़ी के लिए मशहूर ऑरलैंडो ब्लूम के साथ एक PPP को-प्रोडक्शन फ़िल्म में काम करेंगी, वह फ़िल्ममेकर मीरा नायर की बायोग्राफ़िकल ड्रामा फ़िल्म 'अमरी' से भी जुड़ी हुई हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X