..................... Nick Jonas Priyanka Chopra celebrates daughter second birthday inside photos malti birthday dress troll - Hindi Filmibeat

2 साल की हुई निक प्रियंका की मालती, मुड़ी स्लीव्स देख लोग बोले- इतने अमीर लोग भी बच्चों को बड़े कपड़े...

Nick Jonas, Priyanka Chopra

Nick Priyanka Malti Second Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हाल ही में अपने इकलौती बेटी मालती मैरी का दूसरा बर्थडे बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। निक जोनास के बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किए हैं।

तस्वीरों में मालती का स्वैग और बर्थडे डेकोरेशन काफी शादार दिखाई दे रहा है। हालांकि जिस चीज ने नेटिजंस का ध्यान अपनी और खींचा वो हैं मालती की बर्थडे ड्रेस की बड़ी स्लीव्स जिसे उनकी मम्मी ने फोल्ड किया हुआ है। तमाम इंडियंस इसे खुद से कनेक्ट कर रहे हैं। नेटिजंस का कहना है कि इतने अमीर-रईस लोग भी अपने बच्चों को बर्थडे पर बड़े कपड़े दिलाते हैं ताकि अगले साल भी आ सके।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नन्ही परी मालती बीते दिन यानि 15 जनवरी को दो साल की हो गई है। ऐसे में कपल ने बहुत ही खास अंदाज में मालती का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो अब कपल के एक फैन पेज पर सामने आया है। जो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार भी बरसा रहे हैं।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है। दोनों अब लॉस एंजिल्स में रहते हैं। लेकिन बीच-बीच में प्रियंका इंडिया आती-जाती रहती हैं। ये स्टार कपल 15 जनवरी 2022 को पहली बार सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे। कपल के घर में लक्ष्मी आई थी। जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। अक्सर एक्ट्रेस अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। जिसपर यूजर्स भी खूब प्यार लुटाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X