प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक और 'Cosy' तस्वीर वायरल, इनकी छुट्टियां खत्म ही नहीं होतीं
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में मियामी में छुट्टियां मनाई हैं और इस छुट्टी की तस्वीरें वायरल होना बंद ही नहीं हो पा रही हैं। हर दिन प्रियंका चोपड़ा एक ना एक तस्वीर डाल देती हैं और दिन भर फैन्स का मूड बना रहता है। इस बार भी प्रियंका ने अपनी और निक की बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की जो फिलहाल इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार और दोस्तों के साथ मियामी में प्रियंका का जन्मदिन मनाने गए थे, ये तस्वीर भी तब की ही है। इस तस्वीर में प्रियंका और निक एक दूसरे में खोए हुए नज़र आ रहे हैं।

प्रियंका ने खुद ही ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और फैन्स इन तस्वीरों को देखकर बेहद खुश हैं और इसलिए ये तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और अपने खास दोस्तों के साथ मियामी में थीं और उन्होंने वहीं अपने जन्मदिन का जश्न भी मनाया। इन तस्वीरों को देखकर आप भी समझ जाएंगे कि वाकई पीसी ने कितनी मस्ती की।


Click it and Unblock the Notifications
