प्रियंका चोपड़ा की Beverly Hills वाली दिवाली: डिनर पर परफेक्ट दामाद की ड्यूटी निभाते दिखे निक जोनस, Pics

प्रियंका चोपड़ा जोनस इस साल भी दिवाली भारत में नहीं मना रही हैं लेकिन फिर भी उन्होंने त्योहार में कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी जोनस की ये पहली दिवाली है और इस मौके पर पूरा परिवार दिवाली की रात डिनर इंजॉय करते दिखा।
इस दौरान, निक जोनस परफेक्ट दामाद की भूमिका में दिखाई दिए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक फैन क्लब ने उनके दिवाली डिनर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये दिवाली डिनर, बेवरली हिल्स में किया गया।
डिनर के बाद निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का हाथ पकड़कर उन्हें चलते हुए सहारा देते दिखाई दिए। परफेक्ट दामाद वाली ड्यूटी निभाते देख फैन्स भी काफी खुश हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस साल सरोगेसी के ज़रिए एक बच्चे को जन्म दिया है और तब से वो और निक जोनस अपनी बेटी के साथ वक्त बिता रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ अपनी नातिन का ख्याल रख रही हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी ने ये एलान किया कि 2023 से दिवाली एक आधिकारिक अवकाश होगा। प्रियंका चोपड़ा इस बात का जश्न मनाते दिखीं कि अमरीका में भी भारतीयों के त्योहार को इतनी तरजीह दी जा रही है।
अगर बात करें काम की तो प्रियंका चोपड़ा के पास फिलहाल फरहान अख्तर की फिल्म जी ले ज़रा है जिसमें वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नज़र आएंगी। लेकिन बेटी के जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा एक ब्रेक पर चल रही हैं वहीं दूसरी तरफ, आलिया भट्ट भी अपने बच्चे के जन्म की राह देख रही हैं। ऐसे में ये फिल्म फिलहाल के लिए पोस्टपोन की जा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications













