..................... Nick Jonas, Joe Jonas, Sophie Turner and other member wish Priyanka Chopra with adorable pics - Hindi Filmibeat

सास, जेठानी, जेठ, पतिदेव सबने किया प्रियंका चोपड़ा को शानदार अंदाज़ में विश, देखिए तस्वीरें

By Staff

Recommended Video

Priyanka Chopra's husband Nick Jonas wishes Priyanka on her birthday; Check Out | FilmiBeat

प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं और शादी के बाद पहला। इस मौके पर उनके ससुराल ने उनके जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सबने अपने अपने अंदाज़ में प्रियंका को विश किया है और ये सारी तस्वीरें देखकर आप को भी बस लगेगा कि चलो भई, लड़की सुसराल में राज़ी खुशी है!

हाल ही में निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस ने गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार सोफी टर्नर यानि कि सान्सा स्टार्क से शादी कर ली। इस शादी में भी प्रियंका ने ही महफिल लूटी थी। बहरहाल, जो और सोफी ने प्रियंका को अपने अंदाज़ में विश किया। दोनों ने ही लिखा - Happy Birthday Sis! और साथ ही बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की।

nick-jonas-shares-a-funny-picture-of-priyanka-chopra-to-wish-her-happy-birthday

वहीं प्रियंका की सास और उनकी जेठानी डैनियल जोनस ने भी प्रियंका के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दी। गौरतलब है कि पूरा जोनस परिवार हाल ही में साथ में छुट्टियां मनाता देखा गया था।

अब बारी आती है पतिदेव निक जोनस की। तो निक ने प्रियंका की बेहद मस्तमौला तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। ये तस्वीर जो और सोफी की शादी के वक्त की है जहां प्रियंका हाथ में खाली ग्लास लिए तस्वीरें खिंचवा रही हैं।

वैसे दिलचस्प ये है कि प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के एक दिन पहले ही निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज़ किया था। तो हम आपको बताते हैं उनकी प्यारी सी लव स्टोरी, जो उन्होंने शादी से पहले एक अंग्रेज़ी पत्रिका के साथ बांटी थी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X