टाइप 1 ब्लड शुगर से जूझ रहे हैं निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा इमरजेंसी में करती हैं ये काम?

Nick Jonas Blood Sugar- निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। अक्सर निक जोनस के कॉसर्ट में प्रियंका नजर आती रहती है। लेकिन इस वक्त निक जोनस का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होने कुछ चौकाने वाली बात कही है।
पता चला है कि निक जोनस टाइप 1 ब्लड शुगर है और इससे वो काफी समय से जूझ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान निक ने टाइप 1 मधुमेह को मैनेज करने को लेकर बात की है और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा को लेकर भी कुछ कहा है।
निक ने बताया कि पत्नी-अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को इस बीमारी में अगर आपात स्थिति आती है तो क्या करना है? इस बारे में वो पूरी तरह से जानकार हैं। aol.com के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास को भी बीमारी के बारे में जानकारी देने के लिए प्लान कर रहे हैं।
वो ये बताने की कोशिश करने वाले हैं कि अगर ब्लड शुगर कम होती है तो इसको सही करने के लिए क्या करना चाहिए। निक ने यह भी खुलासा किया कि प्रियंका चोपड़ा के पास एक ऐप के जरिए उनके ब्लड शुगर नंबर का पता लगाती हैं।
जब वह किसी कॉन्सर्ट के लिए या अपने भाइयों के साथ बाहर जाते हैं तो उनमें से किसी एक के साथ डेटा साझा करता है। इसके बाद निक जोनस का ये बयान काफी चर्चा में है और ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका उनका काफी ध्यान रखती हैं। इस वक्त प्रियंका चोपड़ा अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं।
ये संभव है कि वो हिंदी फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैं और इसके लिए फिर से भारत वापस लौटेंगी। हालांकि निक जोनस लगातार अपने शो करते रहते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी काफी कमाल की है।


Click it and Unblock the Notifications