इंडिया पहुंचा निक जोअनस का परिवार, कल हो सकती है प्रियंका चोपड़ा से सगाई की पार्टी
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरों का सिलसिला अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और इतना तो तय हो गया ही कि जल्द ही दोनो शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि अब निक जोअनस अपने परिवार के साथ काफी खुशी के साथ भारत आए है..बता दें कि उनका परिवार प्रियंका चोपड़ा के परिवार से मिलेगा और बात आगे बढ़ेगी। खबर है कि कल प्रियंका चोपड़ा की सगाई की पार्टी होगी जिसके लिए मेहमान लगातार आ रहे है। बता दें कि हॉलीवुड से कई लोगों का आना लगातार जारी है और प्रियंका चोपड़ा के पूरे दोस्त जरूर इस महफिल में शामिल होंगे।
बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर निक को उनके परिवार के साथ स्पॉट किया गया है जिसमें उनकी फैमिली काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है।

हालांकि इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नही आई है कि कल प्रियंका चोपड़ा सगाई की पार्टी देने वाली है जिसके लिए सारी तैयारियां हो चुकी है।
उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही प्रियंका चोपड़ा इसकी घोषणा कर देंगी। बॉलीवुड से भी कई लोगों के शरीक होने की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया है।
बता दें कि काफी समय से दोनो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा चल रही थी और शादी की बातें सामने आ रही थी। यहां तक की शादी की वजह से ही प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी थी।
बता दें कि निक और प्रियंका सबसे पहले मेट गाला 2017 के दौरान मिले थे और वहीं से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। इसके बाद लगातार दोनो को लेकर खबरे आती रहती थी। अब तो लोग हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तैयारी कर चुके है।


Click it and Unblock the Notifications












