Priyanka Chopra से उखड़े-उखड़े नजर आए जीजू Nick Jonas, पहले तो किया एडजस्ट... फिर छोड़ गए साथ

Nick Jonas

Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड की दुनिया से पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अब एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी है। प्रियंका ने विदेशी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी भी रचा ली है, जो उनसे 10 साल छोटे हैं। इनकी जोड़ी अक्सर मीडिया में सुर्खियों में बनी रहती हैं और एक बार फिर से प्रियंका और निक का वीडियो वायरल हो रहा है।

मेट गाला में निक प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने सिंगर पति निक जोनस के साथ मेट गाला में पहुंची थीं। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था और निक जोनस ने भी उनसे मैच करता हुआ आउटफिट पहना था। लेकिन इस इवेंट में प्रियंका के साथ निक काफी अनकंफर्टेबल दिखाई दे रहे थे।

प्रियंका के कपड़ों से परेशान दिखे निक

हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे निक प्रियंका के आउटफिट से परेशान हो गए थे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि निक प्रियंका के साथ पोज देना चाह रहे थे। लेकिन प्रिंयका चोपड़ा की हैट बार-बार उनके आड़े आ रही थी। वो बार-बार प्रियंका चोपड़ा की हैट की अड़चन से बचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बार-बार प्रियंका की टोपी उनके आड़े आती ही रही और वो बार-बार परेशान होते दिखे।

प्रियंका निक की शादी

आपको बता दें, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में हुई थी। इनकी शादी भारत में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हुई थी। प्रियंका और निक की शादी हिंदू और क्रिस्चियन रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। 1 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ईसाई रीति-रिवाज के हिसाब से शादी की थी और 2 दिसंबर को प्रियंका और निक हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से शादी के बंधन में बंधे।

प्रियंका निक की उम्र का अंतर

प्रियंका और निक की शादी उस समय काफी चर्चा में रही क्योंकि निक प्रियंका से 10 साल छोटे थे और उनकी उम्र का फासला देखकर हर कोई यही कयास लगा रहा था कि उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी। लेकिन अभी तक ये कपल एक खुशहाल जिंदगी जीता आ रहा है और प्रियंका और निक अब एक बच्ची के माता-पिता भी हैं।

Read more about: priyanka chopra nick jonas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X