'बैन करो इनको..' पैपराजी पर इसलिए भड़क गए निक जोनस, मुंह पर उंगली रखकर किया ऐसा इशारा..

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में इंडिया आए थे। उनकी एक झलक के लिए फैंस इंतजार में रहे। हालांकि इस दौरान वो कई जगह गए और मन्नारा चोपड़ा के बर्थडे से भी उनके वीडियो सामने आए थे।
लेकिन अब एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने पति-गायक निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ नजर आ रही हैँ। इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि निक को पैपराजी पर गुस्सा आ गया लेकिन उन्होने किसी तरह से उसको कंट्रोल कर लिया।
एक फैन ने वीडियो को शेयक किया है जिसमें कार से निकलते हुए निक जोनस और प्रियंका नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका की गोद में उनकी बेटी मालती थी। जैसे ही वो निकले पैपराजी ने चिल्लाना शुरु कर दिया। इसके बाद निक को गुस्सा आ गया और उन्होने अपने मुंह पर उंगली रखी और पापराज़ी को चुप रहने का इशारा किया। ऐसा लग रहा था कि मालती सो रही थी और वो नहीं चाहते थे कि वो जग जाए।
भड़क गए लोग
इस वीडियो को देखकर लोग पैपराजी पर भड़के हुए हैँ। उनका कहना है कि पैपराजी को एयरपोर्ट पर पूरी तरह से बैन कर देना चाहिए। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कह रहे हैं कि वो अपना काम कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शोर मचाए बिना भी तस्वीरें और वीडियो क्लिक किए जा सकते हैँ। गौरतलब है कि अक्सर सितारे पैपराजी से घिरे रहते हैं और कई बार उनको काफी ट्रोल किया जाता है।
कैसे थे सितारों के लुक्स
इंडिया छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका ने क्रीम स्वेटशर्ट, मैचिंग पैंट और जूते पहने थे। निक ने काली टी-शर्ट, हरी पैंट और सफेद स्नीकर्स चुना। उन्होंने एक बैग भी कैरी किया था। दोनों ने काला चश्मा पहन रखा था। मालती पिंक ड्रेस में दिखीं थीं और प्रियंका ने अपने चारों ओर शॉल भी लपेटा हुआ था। फिलहाल आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications