प्रियंका चोपड़ा का बेहद रिस्की न्यूड गाउन ठीक करते नज़र आए पति निक जोनस, वायरल वीडियो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स में हाल ही में सबकी नज़रें अपनी तरफ खींची। अब इस इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जो निक जोनस के फैन क्लब ने शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस, कैमरों के सामने पोज़ करने से पहले खुद झुक कर प्रियंका चोपड़ा का गाउन ठीक करते नज़र आ रहे हैं।
गौरतलब है कि इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने बेहद रिस्की Thigh Slit Nude Dress पहनी थी। ऐसे इवेंट्स में प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेहद रिस्की ड्रेस हमेशा ही चर्चा का विषय रहती है।

प्रियंका और निक के इस वायरल वीडियो को देख कर फैन्स भी निक की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। किसी ने उन्हें परफेक्ट जेंटलमैन लिखा तो किसी ने उन्हें परफेक्ट पति का खिताब दिया।
इस इवेंट में प्रियंका का पहना ये न्यूड गाउन भले ही फैन्स के लिए ट्रोल का विषय रहा हो लेकिन काबिले तारीफ बात ये है कि ये सभी रिस्की ड्रेस प्रियंका चोपड़ा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहने दिखती हैं। और यही कारण है कि उन्हें कितना भी ट्रोल किया जाए पर ऐसे इवेंट्स में हर किसी की नज़र केवल प्रियंका चोपड़ा पर ही होती है।

ग्रैमी लुक पर उठे सवाल
रियंका चोपड़ा और उनका ग्रैमी अवार्ड 2020 का लुक क चर्चा का विषय था। जहां लोगों ने उनका ज़्यादा बोल्ड गाउन की आलोचना की, वहीं डिज़ाइनर वेंडेल रॉड्रीक्स ने भी कहा कि कुछ कपड़े पहनने की एक उम्र होती है।लेकिन कुछ लोगों की उत्सुकता बस इतनी थी कि प्रियंका के शरीर पर ये गाउन टिका कैसे था और गिरा कैसे नहीं।

सेम रंग के कपड़े से जुड़ा था ड्रेस
प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया इस गाउन को टिकाने के लिए प्रियंका के स्किन के रंग का एक कपड़ा डिज़ाइन किया गया। ये कपड़ा प्रियंका की ड्रेस में पारदर्शी लुक देने के लिए लगाया गया था। यही कारण था कि प्रियंका इस ड्रेस को पूरे कॉन्फि़डेंस के साथ पहन पाईं क्योंकि वो किसी भी चीज़ के इधर उधर होने की टेंशन में नहीं थीं।

हमेशा से सुपर बोल्ड
प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने सुपर बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती है। कोई भी ड्रेस पहनने में कितना भी रिस्क हो लेकिन प्रियंका को पता है कि कौन सी चीज़ कैसे Carry करनी है।

एक और रिस्क
निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट पर इस सुपर रिस्की ड्रेस में दिखाई दी थीं। लेकिन उनका कॉन्फि़डेंस बिल्कुल ही अलग लेवेल पर था।

होती है आलोचना
एक मैगज़ीन शूट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बिना ब्लाउज़ के साड़ी पहनी थी और डांस भी किया था। हालांकि इस फोटोशूट के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Sheer Dress
प्रियंका चोपड़ा यहां एक Sheer Dress यानि कि लगभग पारदर्शी लिबास में दिखाई दे रही हैं। लेकिन उन्हें पता है कि इन कपड़ों को Carry कैसे करना है।

अदाओं में कमी नहीं
प्रियंका चोपड़ा के इन रिस्की कपड़ों के आगे कहीं भी हिचक नहीं नज़र आती। वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ इन बोल्ड आउटफिट्स में पूरी तरह सहज नज़र आती हैं।

आलोचनाओं में भी कमी नहीं
जिम्मी फैलन के शो में प्रियंका चोपड़ा इस अंदाज़ में पहुंची थीं। इस ड्रेस के लिए भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा।

पति निक जोनस के साथ
पति निक जोनस के एक गाने के वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, केवल शर्ट में डांस करती दिखाई दीं। इसके लिए भी फैन्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया।

रिस्क लेने की आदत
अब क्या कहें, प्रियंका चोपड़ा को रिस्क लेने की आदत ही है। चाहे वो कपड़ों के मामले में हों या फिर करियर के मामले में हो।

एक और फोटोशूट
प्रियंका चोपड़ा का एक और सुपरबोल्ड फोटोशूट।

हमेशा जीत लेती हैं दिल
अब जब प्रियंका ने एक बार रिस्क ले लिया तो फिर वो पलट कर आपको ज़रूर देखती हैं। अपने कॉन्फिडेंस से दिल जीतना वाकई कोई प्रियंका चोपड़ा से सीखे।


Click it and Unblock the Notifications