Nick Jonas पर चढ़ा Dhurandhar का नशा, आईटम नंबर पर किया देसी डांस, दंग रह जाएंगी प्रियंका चोपड़ा
Nick Jonas dance on Dhurandhar Song: धुरंधर का जलवा जलाल है और हर तरफ बस उसकी ही बात हो रही हैं। देश विदेश से इस फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिसपॉन्स आ रहा है लेकिन कुछ देशों में बैन कर दी गई है। पाकिस्तानियों ने फिल्म का जबरदस्त विरोध किया है लेकिन चोरी छिपे वहां फिल्म देखी जा रही है।

इंस्टाग्राम पर धुरंधर के गानों में बनाई गईं रील्स हर तरफ दिखाई दे रही हैं और लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं। अब एक वीडियो मशहूर सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का सामने आया है। इस वीडियो में वो भी अपने दोस्तों के साथ धुरंधर के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इससे इतना तो तय है कि निक बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी पसंद करते हैं।
'मेरे भाई की नेचुरल मौत नहीं थी..' संजय कपूर की बहन के दावे से हिल जाएगी अदालत, किसपर लगाया आरोप?
निक जोनस इस का ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग हैरान हो गए। मजेदार बात तो ये है कि ये डांस fa9la पर नहीं था बल्कि किसी और गाने पर था। आयशा खान पर इस फिल्म में एक गाना फिल्माया गया है जो कि एक आइटम नंबर है।
'जो दो नैना लड़ांवा' गाने पर निक जोनस का देसी डांस लोगों को काफी हैरान करने के लिए काफी है। निक जोनस को इस अंदाज में आपने शायद ही कभी देखा होगा। उनका अंदाजा काफी स्टाइलिश है लेकिन देसी डांस पहली बार वायरल हो रहा है।
लोगों के कमेंट्स
निक जोनस के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये गाना है ही इतना बढ़िया कि जिसको डांस ना भी आए वो भी डांस करना चाहे।'' एक ने लिखा, ''बस दूसरे देशों के लोगों को दिखाना है।'' एक ने लिखा, ''सब रंगे हुए हैं धुरंधर के रंग में।'' एक ने लिखा, ''जीजू तो अब शुद्ध भारतीय बन चुके हैं।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि प्रियंका चोपड़ा क्या रिसपॉन्स देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











