'मुझसे शादी करोगी' पर जमकर नाचे Nick Jonas, प्रियंका चोपड़ा का गाना आग की तरह वायरल
Nick Jonas Dance on Mujhse Shadi Karogi: प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के बाद निक जोनस सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा मशहूर हो गए थे। आज कर उनके जहन में बॉलीवुड के कई गाने चलते हैं और लगातार रील्स भी साझा करते रहते हैं।

हाल ही में धुरंधर के एक गाने पर एक रील निक ने साझा की थी। लेकिन अब फिर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक गाने पर डांस करते दिख रहे हैं जिससे उनका रिश्ता भी है। जी हां, ये गाना उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा है।
फिल्म मुझसे शादी करोगी के टाइटल ट्रैक पर निक जोनस को काफी मस्ती में डांस करते हुए देखा जा सकता है। निक जोनस ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ''एक और शो का मतलब है एक और रात लड़कों को मेरे कुछ पसंदीदा हिंदी गानों के बारे में सिखाने का।'' इसके साथ उन्होने #mujhseshadikarogi भी लिखा था। हालांकि इस वीडियो पर ना तो प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन आया है और ना सलमान खान या अक्षय कुमार ने कुछ कहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कर तो लिया और कितनी करोगे।'' एक ने लिखा, ''हाहाहा ये मेरा पसंदीदा है।'' एक ने लिखा, ''निक जोनस आप शानदार हो।'' एक ने लिखा, ''निक जीजा कमाल के हैं।'' एक ने लिखा, ''बेस्ट जीजू।''
एक ने लिखा, ''स्लोली स्लोली डांस का इंतजार है।'' एक ने लिखा, ''निक, मुझसे ज़्यादा ब्राउन बनने की कोशिश करना बंद करो, मेरा परिवार ये वीडियो देखता है।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए निक जोनस का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











