प्रियंका चोपड़ा को विदेश में छोड़कर खुद इंडिया आए निक जोनस, साथ में नजर आए ब्रदर्स

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की जो कि इस वक्त इंडिया आए हुए है। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जीजा जी ससुराल आए हैं।
हालांकि इस दौरान उनके साथ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नहीं नजर आईं थीं। निक जोनस एक मशहूर सिंगर हैं। उनको मुंबई में देखा गया मीडिया ने धड़ाधड़ तस्वीरें क्लिक कीं।
निक जोनस अपने भाइयों के साथ इंडिया आए हैं और सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट्स की बौछार कर कर रहे हैं। हालांकि निक जोनस ने इस दौरान पैपराजी से बात नहीं की और ना ही ज्यादा देर वो रुके थे।
गौरतलब है कि निक जोनस ऐसे ही नहीं बल्कि अपने काम को लेकर मुंबई पहुंचे हैं। काफी जल्दी उनका कॉन्सर्ट होना है। देखने वाली बात होगी कि कौन कौन सी हस्ती इस इवेंट पर पहुंचती हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
लोगों को जैसे ही पता चला कि वो काम से इंडिया आए हैं लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सबसे साधारण दिखने वाले घोड़ों के समूह में ऐसा क्या खास है जो मुश्किल से गा सकते हैं। हाहा. मज़ेदार। हमारे पास श्रेया घोषाल और अरिजीत जैसे दिग्गज हैं और यहां तक कि कैटरीना और रितिक जैसे शानदार कलाकार भी हैं।'' एक ने लिखा, ''इनका गाना सुनेगा कौन वैसे।'' एक ने लिखा, ''प्रियंका के जेठ देवर के साथ दामाद जी।'' एक ने लिखा, ''दामाद जी मनारा के लिए तो नहीं आए ना।'' हालांकि निक की तरफ किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं और इस दौरान वो निक और मालती मैरी जोनस के साथ नजर आ रही थीँ। लोगों को उन्हे साथ देखना काफी पसंद है। प्रियंका चोपड़ा कुछ महीनों पहले इंडिया आईं थीँ। फिलहाल वो मनारा को सपोर्ट कर रही है। आप देखिए निक जोनस का ये वीडियो जो कि एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications