यॉट पर बिस्तर बिछाकर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ दिए ऐसे पोज, लोग बोले- इनको बस बहाना..

priyanka chopra, nick jonas

देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा अपने 41वें जन्मदिन को लेकर खूब चर्चा में रही हैं और इस दौरान उनके चाहने वालों के बेस्ट विशेज सामने आते रहे हैं। इस सबके बीच उन्होने अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है और इस दौरान एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि निक जोनस ने साझा की है।

निक जोनस ने इस रोमांटिक तस्वीर के साथ लिखा, "मुझे तुम्हें सेलिब्रेट करना अच्छा लगता है।'' बता दें कि इस दौरान निक जोनस यॉट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ बैठा थे। इस दौरान आप आसपास नजर डालेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे ही बिस्तक लगा हुआ है।

पास में कुछ तकिए नजर आ रहे हैं और पीछे का बैकग्राउंड ब्लर नजर आ रहा है। प्रियंका और निक के फैंस ने जैसे ही इस तस्वीर को देखा वो कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''निक जोनास सचमुच पति के लक्ष्य हैं, "मुझे तुम्हें मनाना अच्छा लगता है", उनकी सेवा और प्रतिज्ञान का खेल बहुत मजबूत है।''

इसके अलावा एक ने लिखा, ''सुपर जोड़ी है।'' एक का कहना था, ''नाइस कपल।'' एक का कहना था, ''कमाल की तस्वीर।'' इसके अलावा उनको विश करने वालों की तादात काफी है। निक और प्रियंका ने किसी तरह के कमेंट्स पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है।

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

निक और प्रियंका की ये कहानी काफी मजेदार है। साल 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले ये दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे।

इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने निक को अपने घर पर बुलाया था। घर पर उनकी मम्मी मधु चोपड़ा टीवी सीरियल लॉ एंड ऑर्डर देख रही थीं। प्रियंका के मुताबिक 'हमने कुछ घंटे बातें की। इस मुलाकात में हमारे बीच कोई किस नहीं हुआ था।' फिलहाल आप देखिए ये तस्वीर..

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra nick jonas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X