निक, तुम मेरे बॉलीवुड हीरो हो - प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अनदेखी Wedding Pics
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं और इस मौके पर दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। प्रियंका ने निक के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - दो साल हो गए, हमेशा का साथ बचा है।
वहीं दूसरी तरफ, निक जोनस ने लिखा - दो साल, दो दिन और दो शादियां। मैं खुशनसीब हूं कि मैंने प्रियंका के साथ उसके देश में उसकी संस्कृति के हिसाब से शादी की। और मैं बेहद खुशनसीब हूं कि मुझे ये मौका मिला है।

इससे पहले प्रियंका ने अपनी और निक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। हर सफर में यूं ही तुम मेरे साथ रहो। निक ने भी प्रियंका की इस तस्वीर पर बेहद प्यारे कमेंट किए।
निक जोनस ने भी प्रियंका के साथ अपनी चर्च वाली शादी के दिन की तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका को दुनिया की सबसे प्यारी पत्नी कहा।


Click it and Unblock the Notifications











