Priyanka Chopra भागकर आईं और Nick Jonas ने उन्हें बाहों में पकड़ लिया, बीच पर ही शुरू कर दिया रोमांस

Nick Jonas Priyanka Chopra Kissing Video: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार यह कपल बीच वेकेशन की वजह से चर्चा में आ गया है।
निक जोनस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो और प्रियंका एक-दूसरे के साथ बीच पर क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।
रोमांस से भरपूर वीडियो
निक के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे को प्यार से किस करते दिखाई दे रहे हैं। ये क्लिप उनके बैंड जोनस ब्रदर्स के नए गाने "I Can't Lose" की धुन पर बनाई गई है। वीडियो की शुरुआत में निक अकेले रेत पर खड़े होते हैं और स्क्रीन पर लिखा आता है "उसके बिना"- साथ ही एक दुखी चेहरे वाला इमोजी भी दिखता है।
इसके बाद एंट्री होती है प्रियंका चोपड़ा की, जो काले स्विमसूट में नजर आती हैं और सीधे निक की बाहों में कूद जाती हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और किस करते हैं। इसके साथ स्क्रीन पर लिखा आता है "उसके साथ!" - और इस बार इमोजी होती है स्माइली और दिल वाली आंखों के साथ। वीडियो के अंत में दोनों एक-दूसरे के साथ हंसते और मस्ती करते दिखाई देते हैं।
निक ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "I Can't Lose" यानी "मैं हार नहीं सकता।"
फैंस ने की जमकर तारीफ
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। फैंस इस जोड़ी की रोमांटिक केमिस्ट्री पर फिदा हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत प्यारा है," तो दूसरे ने कहा, "आप लोग मेरे फेवरेट हैं।" कई लोगों ने उन्हें "दुनिया के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक" बताया, तो किसी ने लिखा, "ये वही प्यार है जिसकी हम सबको तलाश होती है।"
प्रोफेशनल फ्रंट पर भी दोनों बिजी
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म "Heads of State" में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ थे इदरीस एल्बा और जॉन सीना। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति और ब्रिटिश प्रधानमंत्री को एक खतरनाक साजिश रोकनी होती है, जिसमें प्रियंका MI6 एजेंट नोएल बिसेट का रोल निभा रही हैं।
इसके अलावा प्रियंका जल्द ही महेश बाबू के साथ एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म में भी नजर आएंगी। वह "The Bluff" नाम की फिल्म में 19वीं सदी की एक महिला समुद्री डाकू का रोल भी निभा रही हैं। साथ ही उनकी वेब सीरीज "Citadel" का दूसरा सीजन भी आने वाला है।
वहीं निक जोनास इस साल की शुरुआत में ब्रॉडवे शो में व्यस्त थे। अब वे दोबारा म्यूजिक पर फोकस कर रहे हैं और उनके बैंड जोनस ब्रदर्स का नया ट्रैक "I Can't Lose" इसी का हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications











