सिद्धू मूसेवाला केस में अफसाना खान का आया नाम! 5 घंटों तक NIA ने की पूछताछ

लोकप्रिय पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में चौंकाने वाली अपडेट सामने आई है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में बिग बॉस की प्रतियोगी रह चुकीं अफसाना खान को समन दिया है। एनआईए ने अफसाना खान से मंगलवार को लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की है।

Recommended Video

Sidhu Moose Wala Murder Case में जुड़ा मुंहबोली बहन और Singer Afsana Khan का नाम, NIA ने की पूछताछ

हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार जांच एजेंसी को अफसाना खान पर शक है कि सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले उनकी भूमिका हो सकती है। दरअसल, एनआईए ने देश भर में कई जगहों पर तलाशी ली है। खुद अफसाना खान भी सिद्धू मूसेवाला के साथ काम कर चुकी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूसेवाला ने खुद उन्हें बताया था कि उन्हें धमकी दी जा रही है।

NIA Summoned singer Afsana Khan in Sidhu Musewala case, interrogated for more than 5 hours

बता दें कि, इस मामले को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा पुलिस मिलकर देख रही है। पुलिस को शक है कि अफसाना खान बंबीहा गैंग के साथ संपर्क में थी। वहीं, पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या का शक बिश्नोई गैंग पर है। बंबीहा और बिश्नोई गैंग एक दूसरे के दुश्मन हैं। वहीं, अफसाना खान की बात करें तो वो बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी हैं।

साथ ही उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के साथ 'जंदी वार' गाया था। यह मूसेवाला का आखिरी वीडियो सॉन्ग था। वीडियो सितंबर में रिलीज होने वाला था लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी। अफसाना खान को सिद्धू मूसेवाला अपनी मुंहबोली बहन मानते थे। मूसेवाला उनकी शादी में भी आए थे।

Read more about: afsana khan siddhu musewala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X