NH10 ट्रेलर देख आलिया-अर्जुन शॉक्ड- Celebrities reaction
अनुष्का शर्मा की बतौर निर्माता पहली फिल्म एनएच10 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। दर्शकों को ये ट्रेलर बेहद पसंद आया और साथ ही अनुष्का शर्मा की झलक भी काफी इंप्रेसिव लगी। दर्शकों ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी एनएच10 का ट्रेलर काफी भा रहा है और कई सेलब्रिटीज ने ट्विटर के जरिये अनुष्का शर्मा को ढेर सारी बधाईयां दी हैं।

इन सेलिब्रिटीज में आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, हुमा कुरैशी भी शामिल हैं। सभी का कहना है कि अनुष्का शर्मा ट्रेलर में इतनी बेहतरीन दिख रही हैं कि वो हैरान हैं। अनुष्का का किरदार बेहद ही स्ट्रॉंग और इंप्रेसिव है। तो आइये जानते हैं एनएच10 को लेकर बॉलीवुड का क्या कहना है।
कुणाल कोहली ने ट्वीट किया एनएच10 का ट्रेलर बेहतरीन है। अनुष्का शर्मा की बतौर निर्माता शुरुआत के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामानएं।
हुमा कुरैशी ने लिखा वाह दो बेहतरीन फिल्मों के ट्रेलर एक साथ रिलीज हुए। अनुष्का शर्मा की एनएच10 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है
कीर्ती सेनन ने लिखा अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह ही बेहतेरीन हैं। एनएच 10 की रिलीज का हमें बेसब्री से इंतजार है।
आलिया भट्ट ने अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए लिखा अनुष्का शर्मा ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको पीछे छोड़ दिया।
अर्जुन कपूर ने भी अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए लिखा एनएच 10 का ट्रेलर बेहतरीन है।


Click it and Unblock the Notifications