..................... NH10 made Anushka more responsible - Hindi Filmibeat

एनएच10 ने जिम्मेदार बना दिया- अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा को बतौर एक्टर तो सभी ने सराहा है लेकिन अब बतौर निर्माता भी अनुष्का शर्मा अब हिंदी फिल्म जगत में अपनी किस्मत आजमाने आ पहुंची हैं फिल्म एनएच10 से। एनएच10 फिल्म अनुष्का के करियर की बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है, क्योंकि इसमें सिर्फ एक एक्टर के तौर पर अनुष्का की छुट्टी नहीं हुई बल्कि फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर फिल्म की रिलीज और प्रमोशन तक में अनुष्का का बेहद महत्वपूर्ण किरदार रहा।

NH10

चूंकि एनएच10 से अनुष्का बतौर निर्माता भी जुड़ी हुई हैं तो इसके चलते अनुष्का को फिल्म की हर एक छोटी से छोटी बात से भी जुड़ना पड़ा और हर एक मुश्किल को सुलझाने के लिए आगे आना पड़ा। लेकिन अनुष्का से जब हमने पूछा कि एनएच10 को लेकर किसी तरह के प्रेशर का एहसास है आपको तो इसपर अनुष्का का कहना है- "अभिनेत्री का जो भी पार्ट था वो तो बहुत ही नैचरली आता है एक्टर का प्रोसेस एक बहुत ही निजी होता है। आप निर्देशक से इस बारे में डिसकस करते हैं, अपने सह कलाकारों से बात करते हैं लेकिन अंत में आपको खुद ही अपने किरदार में खुद को ढालना होता है, खुद को तैयार करना होता है।"

"बतौर निर्माता आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियां होती हैं, ज्यादा स्ट्रेस होता है। आपको कई लोगों के साथ डील करना पड़ता है। फिल्म के हर एक स्टेज परआप खुद को जिम्मेदार महसूस करते हैं। तो दोनों में से किसी एक किरदार को मैं नहीं चुन सकती किसमें मुझे ज्यादा अच्छा लगा मैंने दोनों ही किरदारों के साथ पूरा न्याय करने की कोशिश की।"

कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि निर्माता के किरदार में आने के बाद अनुष्का को ये एहसास हो गया कि फिल्म की जिम्मेदारी किसे कहते हैं। फिल्हाल एनएच10 बतौर निर्माता अनुष्का की पहली फिल्म है और फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद भी किया जा रहा है। उम्मीद है अनुष्का अपने फैंस की उम्मीदों पर भी खरी उतरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X